होम सी.एम.एस. शिक्षिका सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 13, 2024 06:36 PM

सी.एम.एस. शिक्षिका सम्मानित

सी.एम.एस. शिक्षिका सम्मानित

सी.एम.एस. शिक्षिका सम्मानित

लखनऊ, 13 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ शिक्षिका डा. सुनीता पाण्डेय को टीचिंग-लर्निंग में सृजनात्मकता व नवीनता के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु ‘एजुप्रिन्योरशिप अवार्ड-2024’ से सम्मानित किया गया है। अभी हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बोट कम्पनी के सी.ई.ओ. श्री अमन गुप्ता ने डा. सुनीता पाण्डेय को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। डा. सुनीता पाण्डेय ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए शिक्षण पद्धति में नवीनता को अपनाया है और टीचिंग-लर्निंग हेतु सकारात्मक वातावरण बनाने में महती भूमिका निभाई है। श्री खन्ना ने बताया कि यह सम्मान शैक्षिक प्रक्रिया में उत्कृष्टता एवं नवीनता के उनके प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस उपलब्धि हेतु डा. सुनीता पाण्डेय को हार्दिक बधाई दी है।सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 65 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)