होम तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 6 गोल्ड मेडल समेत 16 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 11, 2024 06:59 PM

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 6 गोल्ड मेडल समेत 16 पदक जीते

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 6 गोल्ड मेडल समेत 16 पदक जीते

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 6 गोल्ड मेडल समेत 16 पदक जीते

लखनऊ, 11 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर एवं जूनियर अक्वाटिक स्विमिंग चैम्पियनशिप-2024 में 6 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल एवं 5 ब्रांज मेडल समेत 16 मेडल जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के छात्र अयान यादव ने 3 गोल्ड मेडल एवं 1 सिल्वर मेडल, शिव जायसवाल ने 2 गोल्ड मेडल एवं 2 सिल्वर मेडल, शिवी तिवारी ने 1 गोल्ड मेडल एवं 1 सिल्वर मेडल, भाव्या पाण्डेय ने 1 गोल्ड मेडल, अग्रिमा कौशल ने 2 ब्रांज मेडल, उदिशा सिंह ने 1 सिल्वर मेडल एवं 2 ब्रांज मेडल एवं आराध्या बाजपेयी ने 1 ब्रांज मेडल अर्जित कर अपनी अभूतपूर्व तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है। चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ एमेच्योर अक्वाटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया, कानपुर रोड, लखनऊ के तरणताल में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन सभी बाल तैराकों की खेल प्रतिभा का भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)