होम मोदी के मंत्री रामदास आठवले ने मांगी यूपी की योगी सरकार में हिस्सेदारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 6, 2024 11:21 PM

मोदी के मंत्री रामदास आठवले ने मांगी यूपी की योगी सरकार में हिस्सेदारी

मोदी के मंत्री रामदास आठवले ने मांगी यूपी की योगी सरकार में हिस्सेदारी

मोदी के मंत्री रामदास आठवले ने मांगी यूपी की योगी सरकार में हिस्सेदारी

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में जिस तरह अपना दल, निषाद पार्टी को हिस्सेदारी मिली है, वैसे ही आरपीआई को भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा को 70 सीटें मिलने की उम्मीद को झटका लगा है। अपने दम पर केवल 33 सीटें भाजपा को मिली है। विपक्षी पार्टियों के संविधान में बदलाव, आरक्षण हटाओ के झूठ से भाजपा को नुकसान हुआ है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भाजपा को आरपीआई को साथ में लेने की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि आगामी कुछ महीनों बाद महाराष्ट्र में चुनाव है। एनडीए गठबंधन वहां 170 से 180 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रहा है। आरपीआई ने भी वहां 8 से 10 विधानसभा सीटों की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने हाथरस घटना को लेकर कहा कि जिस बाबा के सत्संग में भगदड़ हुई, उसकी संपत्ति कुर्क करके जिन गरीब परिवारों के लोगों की मौत हुई है, उन्हें मुआवजा देना चाहिए। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

हाथरस में 121 लोगों की मौत की घटना बेहद दुःखद एवं गंभीर है। जल्द आयोजक की गिरफ्तारी होगी। मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देश पर रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई है, जो मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता को इंडिया गठबंधन द्वारा आरक्षण हटाने, संविधान खत्म करने का झूठ फैलाकर एनडीए सरकार के खिलाफ ब्लैकमेल किया गया। इसलिए भाजपा की सीटें कम हुई। इसके बावजूद केंद्र में एनडीए की सरकार बनी, इससे ये साबित होता है कि मोदी जी की लोकप्रियता कम नहीं हुई। मोदी जी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की। प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की इकोनॉमी विश्व में 10 वें से 5 पर आ गयी। अबकी बार उसे तीसरे नम्बर पर ले जाने का लक्ष्य है। महिला आरक्षण जैसा शानदार बिल पास हुआ, जो कभी बाबा साहेब का सपना था। मोदी ने बाबा साहेब का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू किया।

संविधान लागू होने से जम्मू-कश्मीर के एससी/ एसटी/ ओबीसी को आरक्षण मिला है।। बड़ी संख्या में नेशनल हाइवे बन रहे हैं, जिससे देश का इन्सफ्रास्ट्रकचर मजबूत हुआ है। मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ लोगों को 5 साल तक फ्री अनाज देने का निर्णय, तीन करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का निर्णय बेहद सराहनीय है।

आरपीआई की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा रवींद्रालय, चारबाग में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में लगातार तीसरी बार मंत्री बनने के बाद रामदास आठवले को सम्मानित किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)