होम इस राज्य में बढ़ती जा रही कांग्रेस की ताकत, एक और विधायक ने थामा दामन; और भी आएंगे?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 6, 2024 11:17 PM

इस राज्य में बढ़ती जा रही कांग्रेस की ताकत, एक और विधायक ने थामा दामन; और भी आएंगे?

इस राज्य में बढ़ती जा रही कांग्रेस की ताकत, एक और विधायक ने थामा दामन; और भी आएंगे?

इस राज्य में बढ़ती जा रही कांग्रेस की ताकत, एक और विधायक ने थामा दामन; और भी आएंगे?

तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को झटका देते हुए पार्टी के विधायक बी कृष्ण मोहन रेड्डी शनिवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में शामिल होने वाले बीआरएस विधायकों की कुल संख्या सात हो गई है।

 

गडवाल से विधायक कृष्ण मोहन रेड्डी यहां जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

ऐसी अटकलें हैं कि आने वाले दिनों में बीआरएस के और विधायक सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने कुल 119 विधानसभा क्षेत्रों में से 39 पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस 64 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी।

बीआरएस के सात विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 हो गई। बृहस्पतिवार रात को बीआरएस के छह विधानपार्षद सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही 40 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 10 हो गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)