होम यूपी के इस जिले में गरजा बाबा का बुलडोजर, भू-माफिया से करोड़ों की जमीन कराई गई मुक्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2024 09:06 PM

यूपी के इस जिले में गरजा बाबा का बुलडोजर, भू-माफिया से करोड़ों की जमीन कराई गई मुक्त

यूपी के इस जिले में गरजा बाबा का बुलडोजर, भू-माफिया से करोड़ों की जमीन कराई गई मुक्त

यूपी के इस जिले में गरजा बाबा का बुलडोजर, भू-माफिया से करोड़ों की जमीन कराई गई मुक्त

यूपी में एक बार फिर बाबा का बुलडोजर गरजा है। इटावा के फ्रेंड्स कालोनी और इकदिल इलाके में प्रशासन ने भू माफिया के कब्जे से करीब 36 करोड़ रूपये मूल्य की 65 हजार वर्ग मीटर को मुक्त करा लिया है।

इस जमीन पर कॉलोनाइजर अवैध रूप से कॉलोनियो का नर्मिाण करने में जुटे हुए थे। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद संयुक्त रूप से बुलडोजर अभियान चला कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई गयी।

उन्होंने बताया कि अवैध निर्माणाधीन आवासीय प्लाटिंग पर जेसीबी, बुलडोजर चलाकर खाली करवाया गया है। भू माफिया बिना नक्शा पास करवाए अवैध तरीके से आवासीय प्लाटिंग कर रहे थे। राजस्व विभाग द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब न देने पर डीएम के आदेश पर कार्रवाई की गई है। भू माफियाओं की जमीन पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया गया है।

डीएम अवनीश राय के निर्देश पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव थाना क्षेत्र फ्रेंड्स कॉलोनी तथा इकदिल क्षेत्र में कुल पांच स्थलों पर इस तरह की कार्रवाई की है। इनमें धर्मेश्वरी आवासीय कॉलोनी सुंदरपुर, कैंची धाम सरोजिनी हाउसिंग सोसायटी सुंदरपुर, ग्राम आवासीय कॉलोनी बमनपुर भगवतीपुर, ब्रज धाम आवासीय कॉलोनी कछपुरा, एसबीआई आवासीय कॉलोनी बमनपुर भगवतीपुर पर बिना स्वीकार मानचत्रि व लेआउट प्लान के अवैध प्लाटिंग की गई। इस संबंध में कार्यालय विनियमित क्षेत्र की ओर से नोटिस दिया गया था जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया।

निर्धारित समय में नोटिस का जवाब न देने पर एडीएम के नर्दिेश पर एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, सीओ सिटी अमित सिंह, तहसीलदार सदर ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ जाकर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इन पांच स्थानों पर अवैध प्लाटिंग से आच्छादित 65 हजार वर्ग मीटर जमीन थी। जिसका सर्किल रेट के अनुसार मूल्यांकन लगभग 36 करोड रुपए होता है। इससे लगभग 1 करोड रुपए की राजस्व की क्षति हुई है जिसे खाली कराया गया।

गौरतलब है कि इटावा जिले के शहरी इलाके बड़े स्तर पर अवैध कालोनाइजरो ने बड़े पैमाने पर खेतिहर जमीनों पर किसानों का भारी लालच देकर अनुबंध के आधार पर अवैध कालोनियों का निर्माण करने में जुटे हुए है। इन अवैध कॉलोनी के नर्मिाण में मानक का कोई भी ध्यान नहीं रखा जाता है जिससे इन कालोनियों में मकान खरीदने वाले खासी मुसीबत में आ जाते है क्यों कि अवैध कालोनी बनाने के बाद बड़ी रकम हासिल करने के बाद बड़े आराम से निकल जाते है और मुसीबत में मकान खरीदने वाले पड़ जाते है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)