होम नायडू-नीतीश की कृपा खत्म होते ही धराशाई होगी मोदी सरकार, सपा नेता रामगोपाल यादव का निशाना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2024 09:01 PM

नायडू-नीतीश की कृपा खत्म होते ही धराशाई होगी मोदी सरकार, सपा नेता रामगोपाल यादव का निशाना

नायडू-नीतीश की कृपा खत्म होते ही धराशाई होगी मोदी सरकार, सपा नेता रामगोपाल यादव का निशाना

नायडू-नीतीश की कृपा खत्म होते ही धराशाई होगी मोदी सरकार, सपा नेता रामगोपाल यादव का निशाना

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा पर चल रही है।

जिस दिन नीतीश-नायडू दोनों खिलाफ हो जाएंगे उसी दिन केंद्र सरकार धराशाई हो जाएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सैफई स्थित अपने आवास पर यूनीवार्ता से एक विशेष भेंट वार्ता में किसी भवष्यिवक्ता माफिक बताया कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा पर चल रही है लेकिन जिस दिन यह दोनों खिलाफ हुए उसी दिन केंद्र सरकार का धराशाई होना तय है।

यदि इन दोनों नेताओ के राज्य बिहार और आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो केंद्र सरकार नही चल पाएगी। नायडू और नीतीश कुमार अपने-अपने राज्यों में विशेष पैकेज की मांग करने में लगे हुए हैं अगर केंद्र सरकार से दोनों राज्यों को विशेष पैकेज मिल गया तो नश्चिति है कि केंद्र सरकार चलती रहे अन्यथा केंद्र सरकार का भवष्यि सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और बिहार राज्य के नेता एक लंबे समय से अपने-अपने राज्यों के विकास के लिए स्पेशल पैकेज की मांग कर रहे हैं। यह मुद्दा जहां अखबारों की सुर्खियों में बना हुआ है वही केंद्र सरकार के लिए गले की हड्डी भी बना हुआ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में यूपी में सपा की बड़ी जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अगर हम लोकसभा चुनाव को विधान सभा के हिसाब से देखे तो सपा, भाजपा से बड़े अंतर से जीती है। जिस तरह का शासन प्रदेश सरकार चला रही है और जिस तरह का जुल्म यहां की जनता पर हो रहा है, यही चलता रहा तो 2027 में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने दावा किया कि बहुत ही जल्दी उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं में जोश देखा जा रहा है उसे ऐसा प्रतीत होता हुआ दिखाई दे रहा है कि सभी 10 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

प्रोफेसर ने हाथरस हादसे की चर्चा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ समाजवादी पार्टी की पूरी संवेदना है, इस तरह के आयोजनों के लिए सरकार को एसओपी जारी करनी चाहिए। अनुमान से ज्यादा भीड़ होने की वजह से हादसा हुआ है इसका अंदाजा प्रशासन को भी नहीं था। इस हादसे में साजिश देखने वाले लोग बेकार की बात कर रहे है, जांच में सारी बात स्पष्ट हो जाएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव के साथ इटावा में लाइन सफारी के पास निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर परिसर में पीडीए योजना के तहत पौधा रोपण करने भी पहुंचे और मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)