होम अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. छात्र ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 19, 2024 06:39 PM

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. छात्र ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. छात्र ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ सी.एम.एस. छात्र ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ, 19 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के कक्षा-4 के मेधावी छात्र रूद्रेश पटेल ने अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत आयोजित हुई। आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान व प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. अलीगंज द्वितीय कैम्पस के छात्र रूद्रेश पटेल ने पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है।  सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)