होम नेशनल टीचिंग कम्पटीशन में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने लहराया परचम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2024 07:45 PM

नेशनल टीचिंग कम्पटीशन में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने लहराया परचम

नेशनल टीचिंग कम्पटीशन में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने लहराया परचम

नेशनल टीचिंग कम्पटीशन में  सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने लहराया परचम

लखनऊ, 14 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की सात शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेन्टा टीचिंग कोशेन्ट टेस्ट (सेन्टा टी.क्यू.) में अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इन शिक्षिकाओं में सुश्री मानसी सिंह, सुश्री निष्ठा चोपड़ा, सुश्री स्वाती सक्सेना, सुश्री शिवा मेहरोत्रा, सुश्री रंजना द्विवेदी, सुश्री आकांशा कुमारी एवं सुश्री तृप्ति चन्द्रा शामिल हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। यह प्रतियोगिता सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें देश भर के हजारों विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी शिक्षकों को तीन मुख्य मानकों-सब्जेक्ट एक्सपर्टाइज, क्लासरूम कम्युनिकेशन एवं एलीमेन्ट्स ऑफ वर्बल कम्युनिकेशन पर आँका गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस शिक्षिकाओं सुश्री मानसी सिंह एवं सुश्री आकांशा कुमारी ने प्राइमरी मैथ्स में अपनी शिक्षण प्रतिभा का परचम लहराया है जबकि सुश्री निष्ठा चोपड़ा, सुश्री स्वाती सक्सेना एवं सुश्री शिवा मेहरोत्रा ने प्राइमरी इंग्लिश, मैथ्स एवं ईवीएस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसी प्रकार, सुश्री रंजना द्विवेदी एवं सुश्री तृप्ति चन्द्रा ने अर्ली चाइल्डहुड एजूकेशन में शिक्षण प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन सभी शिक्षिकाओं को बधाई दी है।सेंटा टीचिंग टेस्ट अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)