होम बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 12, 2024 06:45 PM

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 12 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के कक्षा-6 के प्रतिभाशाली छात्र अविरल गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अविरल ने यह गोल्ड मेडल 28 किग्रा भार वर्ग में जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन बाक्सिंग एसोसिएशन, लखनऊ के तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अविरल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।  इस चैम्पियनशिप में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. चौक कैम्पस के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया। श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)