होम लोग समझ गए है कि भाजपा के हाथों यूपी आगे नहीं बढ़ सकता; डिंपल यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 5, 2024 11:46 PM

लोग समझ गए है कि भाजपा के हाथों यूपी आगे नहीं बढ़ सकता; डिंपल यादव

लोग समझ गए है कि भाजपा के हाथों यूपी आगे नहीं बढ़ सकता; डिंपल यादव

लोग समझ गए है कि भाजपा के हाथों यूपी आगे नहीं बढ़ सकता; डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से आये परिणामों से जाहिर है कि लोग समझ चुके हैं कि भाजपा के हाथों में प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता।

डिंपल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, 'लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है।'

उन्होंने कहा, 'चुनाव में रोजगार का मुद्दा था, किसानों का मुद्दा था, महंगाई और बिजली का मुद्दा था। पूरे प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री की कोई दूरगामी सोच नहीं है। लोग समझ चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है।' केंद्र में विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की सरकार बनने की संभावना से जुड़े सवाल पर सपा सांसद ने कहा, 'मैं समझती हूं कि इंडिया गठबंधन बहुत ही मजबूत स्थिति में है। गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। अब यह नेताओं पर निर्भर करता है कि वह किस तरह का तालमेल बैठा लेते हैं।’ इस सवाल पर कि क्या नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, डिंपल ने कहा,'मैं इस बारे में कुछ कह नहीं सकती हूं क्योंकि यह समय ही बता पाएगा।'

लोकसभा चुनाव के मंगलवार को घोषित नतीजों में सपा ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा इंडिया गठबंधन में उसकी सहयोगी कांग्रेस ने भी छह सीट जीती हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को इस बार राज्य में 33 सीट मिली हैं। डिंपल यदव ने मैनपुरी सीट से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों से हराया किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)