होम शाहजहांपुर:पिज्जा हब के बाथरूम में मिली युवती की लाश, मोटी रकम लेकर घंटे के हिसाब से दिया जाता था प्रेमी युगल को रूम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 24, 2024 11:15 PM

शाहजहांपुर:पिज्जा हब के बाथरूम में मिली युवती की लाश, मोटी रकम लेकर घंटे के हिसाब से दिया जाता था प्रेमी युगल को रूम

शाहजहांपुर:पिज्जा हब के बाथरूम में मिली युवती की लाश, मोटी रकम लेकर घंटे के हिसाब से दिया जाता था प्रेमी युगल को रूम

शाहजहांपुर:पिज्जा हब के बाथरूम में मिली युवती की लाश, मोटी रकम लेकर घंटे के हिसाब से दिया जाता था प्रेमी युगल को रूम

शाहजहांपुर। विगत दिवस पिज्जा हब के बाथरूम में नर्स का शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। शव को मारचरी में रखवाया गया। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अपने पदाधिकारियों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के अधिकारी से फोन पर बात करते हुए नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि, कैफे पर प्रति घंटे के हिसाब से लड़का और लड़की को चैंबर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चार बार पुलिस के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अवैध रूप से चलने वाले कैफे संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जाती है। जिस पिज्जा हब में युवती का शव मिला है। वहां भी इसी तरह से कमरे किराये पर दिए जाते थे। उन्होंने मांग की है कि, पिज्जा हब को अगर सीज नही किया गया तो विहिप पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंकेंगे। वहीं मृतका के परिजन शाहजहांपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार दिया।

चौक कोतवाली के चारखंभा स्थित पिज्जा हब के बाथरूम में युवती का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतका पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली थी। पिछले कुछ समय से शाहजहांपुर स्थित एक रिश्तेदार के घर रहकर एक प्राइवेट नर्सिग होम में नर्स की जाॅब कर रही थी। गुरूवार की शाम चार बजे पीलीभीत के रहने वाले शुभम शुक्ला के साथ नर्स पिज्जा हब गई थी। पांच बजे युवक खाना लाने का कहकर गया और फिर वापस नही लौटा। दोनो ने पिज्जा हब में एक कमरा किराये पर लिया था। पिज्जा हब संचालक अभिषेक कश्यप की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अशनील सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने वहीं से एक पुलिस अधिकारी को फोन करके काफी खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि, चार बार पुलिस के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शाहजहांपुर में तमाम ऐसे कैफे बनाए गए हैं। जिनके मानक पूरे नही है। कैफे में अलग से चैंबर बनाए गए हैं। वही चैंबर लड़के और लड़कियों को प्रति घंटा के हिसाब से उपलब्ध कराए जाते हैं। कई बार ऐसे कैफे संचालकों पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की ।उन्होंने चेतावनी दी है कि, अगर पिज्जा हब को सीज नही किया गया तो, तो पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंका जाएगा।

सूत्रों की माने तो, पिज्जा हब संचालक अभिषेक कश्यप ने पुलिस को बताया कि, करीब ढाई तीन साल पहले पिज्जा हब खोला था। होटल के अंदर बैठने की व्यवस्था तो कराई है, साथ ही पिज्जा हब के अंदर कमरे भी बनाए गए हैं। सूत्रों की माने तो, पिज्जा हब आने वाले लड़के और लड़कियों को एक हजार रुपये प्रतिघंटा के हिसाब से कमरा किराये पर दिया जाता था। पिज्जा हब में होने वाले काले अवैध कामों के बारे पूछताछ करने पर संचालक ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया। तीन साल पहले खुले पिज्जा हब के अंदर किसी तरह का रजिस्टर पर नही बनाया गया। जिससे कि वहां आने वालों का रिकार्ड रखा जा सके। पिज्जा हब के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे जरूर हैं। लेकिन उसमे रिकार्ड कुछ भी नही होता। पूछने पर संचालक ने बताया कि, पिज्जा हब में चूहे सीसीटीवी कैमरो के तार को काट देते हैं। इसलिए कैमरे चल नही रहे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि, पिछले तीन साल से पिज्जा हब चल रहा था। उसके अंदर बने कमरों को प्रति घंटा के हिसाब से किराये पर दिया जा रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी।

वहीं घटना होने के बाद जब पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस बल को देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, जब से इस जगह पर पिज्जा हब बना है। तब से इस एरिए का माहौल खराब हो गया। पिज्जा हब में रात दिन लड़के-लड़कियों का आना जाना लगा रहता हैं। अंदर कमरे भी बने हैं। ऐसा पहली बार देखा है कि पिज्जा हब में कमरे भी किराये पर दिए जा रहे हैं। पुलिस को भी पिज्जा हब में होने वाले अवैध कामो के बारे में जानकरी है, लेकिन दबंगई और रसूख के आगे पुलिस ने पिज्जा हब संचालन के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। पुलिस की मिलीभगत होने के कारण स्थानीय लोग भी आवाज नही उठा पाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि, जिस जगह पर पिज्जा हब बनाकर अश्लील फैलाई जा रही थी। उस जगह से परिवार का निकलना भी कम करा दिया था। अगर स्थानीय पुलिस पहले ही सख्ती कर कार्रवाई कर देती तो शायद ये घटना न होती।

वहीं एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि, आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे लगाई गई हैं। पिज्जा हब के संबन्ध में स्थानीय लोगों से भी बातचीत की जाएगी। पिज्जा हब मानक के अनुसार बना है या नही, इसकी भी जांच कराई जाएगी। पिज्जा हब संचालक भी इस प्रकरण में गलत पाया जाएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिवार को भी सूचना दे दी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)