होम बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज का शानदार प्रदर्शन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 24, 2024 07:08 PM

बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज का शानदार प्रदर्शन

बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज का शानदार प्रदर्शन

बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. कैम्ब्रिज का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ, 24 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्रों ने आई.जी.सी.एस.ई. (कक्षा-10) एवं ए-लेवल (कक्षा-12) की कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में शानदार परीक्षाफल देकर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एसेसमेन्ट एजूकेशन (सी.ए.आई.ई.) ने मार्च 2024 में सम्पन्न हुई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं।इस वर्ष, आई.जी.सी.एस.ई. (कक्षा-10) कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने 48 ।’ ग्रेड एवं 57 । ग्रेड अर्जित कर अपने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अंशिका सेठ ने 6 ।’ ग्रेड एवं 1 । ग्रेड, नयनतारा भाटिया ने 5 ।’ ग्रेड एवं 1 । ग्रेड, अर्णव अग्रवाल ने 4 ।’ ग्रेड एवं 3 । ग्रेड, उथित यादव ने 4 ।’ ग्रेड एवं 2 । ग्रेड, अक्षिता श्रीवास्तव एवं खुशी सिंह ने 4 ।’ ग्रेड एवं 1 । ग्रेड, मुस्तफा नबी शाह ने 3 ।’ ग्रेड एवं 4 । ग्रेड, अर्जुन देव बाबर एवं अनुश्री जालान ने 3 ।’ ग्रेड एवं 2 । ग्रेड अर्जित कर टॉप किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जहाँ एक ओर सी.एम.एस. कैम्ब्रिज की छात्रा अंशिका सेठ एवं आर्यन राजशेखर ने क्रमशः केमिस्ट्री एवं मैथ्स में 98-98 अंक अजित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है तो वहीं दूसरी ओर अक्षिता श्रीवास्तव एवं अर्णव अग्रवाल को आई.सी.ई. सार्टिफिकेशन में डिस्टिंक्शन अर्थात विशेष योग्यता से नवाजा गया है। इसी प्रकार, ‘।’ लेवल (एडवांस लेविल) कैम्ब्रिज बोर्ड परीक्षा (कक्षा-12) में सुमाया ने 3 । ग्रेड एवं शुभ ने गणित में । ग्रेड अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि ये परीक्षा परिणाम छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।    

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)