होम ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते पाँच पदक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 22, 2024 07:16 PM

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते पाँच पदक

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते पाँच पदक

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते पाँच पदक

लखनऊ, 22 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने यूपी स्टेट ताईक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2024 में 2 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रंाज मेडल समेत कुल 5 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें सी.एम.एस. अयोध्या रोड कैम्पस के छात्र समर्थ प्रताप सिंह एवं अध्यन जायसवाल ने गोल्ड मेडल, प्रांजल श्रीवास्तव एवं तेजस सिंह ने सिल्वर मेडल जबकि जायना भाटिया ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया है। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते पाँच पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन सभी होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)