होम कांग्रेस हिंदू विरोधी, नहीं करती देश की चिंता; तेलंगाना में जमकर बरसे पीएम मोदी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2024 09:50 PM

कांग्रेस हिंदू विरोधी, नहीं करती देश की चिंता; तेलंगाना में जमकर बरसे पीएम मोदी

कांग्रेस हिंदू विरोधी, नहीं करती देश की चिंता; तेलंगाना में जमकर बरसे पीएम मोदी

कांग्रेस हिंदू विरोधी, नहीं करती देश की चिंता; तेलंगाना में जमकर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे 'हिंदू विरोधी' करार देते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी जानती है कि धर्म आधारित आरक्षण संविधान विरोधी है और बाबा साहेब आंबेडकर ने भी इसका विरोध किया था।

 

तेलंगाना के नारायणपेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस को न तो हिंदुओं की परवाह है और न ही इस देश की। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटती है। कांग्रेस जानती है कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान विरोधी है। कांग्रेस भी जानती है कि बाबा साहेब अंबेडकर ने उसका विरोध किया था।''

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए मोदी ने बिना किसी का नाम लिए बगैर 'आरआर टैक्स' का उल्लेख किया और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इसे लेकर मीडिया में स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संकेत देता है कि इससे कौन जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) के सलाहकार ने दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकियों की तरह बताया। उन्होंने दावा किया कि इसका मतलब है कि तेलंगाना के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं। उन्होंने कहा, ''आप जानते हैं क्यों, क्योंकि उन्हें आपकी त्वचा का रंग पसंद नहीं है। अब कांग्रेस त्वचा के रंग के आधार पर तय करेगी कि कौन अफ्रीकी है और कौन भारतीय।''

'विपक्ष मुझे जिंदा गाड़ना चाहता है'
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को यह भी कहा कि विपक्ष में कुछ लोग उन्हें जिंदा गाड़ना चाहते हैं लेकिन देश के लोग उनका सुरक्षा कवच हैं और जनता उन पर कोई आंच नहीं आने देगी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए दिग्गज भाजपा नेता ने कहा कि 'नकली शिवसेना' उन्हें इस तरह से गाली देती है कि उससे इसका अपना 'पसंदीदा वोट बैंक' खुश होता है। उत्तर महाराष्ट्र के नंदूरबार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार हिना गावित के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस है, जो कहती है - मोदी तेरी कब्र खुदेगी...दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना है जो मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है। और मुझे गाली देते हुए भी ये लोग तुष्टिकरण का पूरा ध्यान रखते हैं।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)