होम आईएएस में सी.एम.एस. छात्र आदित्य ऑल इण्डिया टॉपर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2024 07:43 PM

आईएएस में सी.एम.एस. छात्र आदित्य ऑल इण्डिया टॉपर

आईएएस में सी.एम.एस. छात्र आदित्य ऑल इण्डिया टॉपर

आईएएस में सी.एम.एस. छात्र आदित्य ऑल इण्डिया टॉपर

लखनऊ, 16 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में अखिल भारतीय प्रथम रैंक अर्जित कर पूरे देश में लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है और अपनी मेधा व प्रतिभा से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में एक अनूठा कीर्तिमान जोड़ दिया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आदित्य की इस अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर प्रो. किंगडन ने सी.एम.एस. शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिनके कठिन परिश्रम से ही छात्रों की नींव मजबूत हुई है। सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप ने कहा कि आदित्य सदैव ही विद्यालय का मेधावी छात्रा रहा है। उनकी इस सफलता से हम गौरवान्वित है। आदित्य ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

      आदित्य की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस से हुई है एवं सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस से ही आई.एस.सी. की परीक्षा 97 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण करने के उपरान्त आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। वर्तमान में आदित्य पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर कार्यरत हैं। विगत वर्ष भी आदित्य ने 236वीं रैंक के साथ  आई.ए.एस. की परीक्षा उत्तीर्ण की थी परन्तु सर्वोच्चता के शिखर पर पहुंचने की अभिलाषा में उन्होंने एक बार फिर से परीक्षा दी और इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सर्वोच्चता अर्जित कर अपने सपनों को साकार किया है। सी.एम.एस. परिवार को अपने इस होनहार छात्र की अभूतपूर्व सफलता पर गर्व है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)