होम कांग्रेस को एक और करारा झटका! फिरोजपुर का बड़ा नेता ज्वाइन कर सकता है बीजेपी
कांग्रेस को एक और करारा झटका! फिरोजपुर का बड़ा नेता ज्वाइन कर सकता है बीजेपी
फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र में चार प्रमुख दलों ने अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। सूत्रों के अनुसार, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमिंदर आवला अगले एक-दो दिनों में कांग्रेस को गुड बॉय बोल कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
भाजपा उन्हें फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से टिकट दे सकती है।
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, रमिंदर के साथ साथ पंजाब और केंद्र में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ करीब आधा दर्जन बैठकें कर चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि उन्होंने हाल ही में जलालाबाद में अपने समर्थकों की एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें उन्होंने इसके संकेत भी दिए थे। रमिंदर फिलहाल कांग्रेस पार्टी में हैं, मगर कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी, अकाली दल और आप भी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने के प्रय़ास में हैं।
यदि रमिंदर बीजेपी में शामिल होते हैं तो कांग्रेस पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया या उनके बेटे दविंदर घुबाया पर दांव लगा सकती है। अकाली दल जोरा सिंह मान के बेटे वरदेव सिंह नोनी मान को अपना उम्मीदवार बना सकता है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।