होम वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की CEC की बैठक में लगी मुहर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 7, 2024 11:29 PM

वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की CEC की बैठक में लगी मुहर

वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की CEC की बैठक में लगी मुहर

वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस की CEC की बैठक में लगी मुहर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने वाले हैं। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई थी।

इस बैठक में कांग्रेस सांसद के वायनाड से चुनाव लड़ने पर मुहर लगी है। राहुल गांधी क्या उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर अभी बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

अमेठी सीट पर कायम सस्पेंस
कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर एक बार फिर हाई प्रोफाइल मुकाबला देखने को मिल सकता है। अटकलें तेज हो गई हैं कि 2024 में भी इस सीट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरीं स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। भाजपा ने एक बार फिर ईरानी को ही अमेठी सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस की तरफ से सीट पर उम्मीदवारी को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है। 2019 में यहां से ईरानी ने राहुल को 55 हजार 120 मतों से हरा दिया था।

क्या अमेठी से भी लड़ेंगे राहुल गांधी?
समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार, अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया है कि पार्टी नेता राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। नई दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा शीघ्र हो जाएगी।

सिंघल ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई हैं, कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी 2002 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। भाजपा ने बीते शनिवार को ही 195 नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)