होम जयंत चौधरी पर नरेश टिकैत ने साथा निशाना, बोले- लोगों के गले नहीं उतर रहा भाजपा-रालोद गठबंधन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2024 11:49 PM

जयंत चौधरी पर नरेश टिकैत ने साथा निशाना, बोले- लोगों के गले नहीं उतर रहा भाजपा-रालोद गठबंधन

जयंत चौधरी पर नरेश टिकैत ने साथा निशाना, बोले- लोगों के गले नहीं उतर रहा भाजपा-रालोद गठबंधन

जयंत चौधरी पर नरेश टिकैत ने साथा निशाना, बोले- लोगों के गले नहीं उतर रहा भाजपा-रालोद गठबंधन

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि जयंत चौधरी को भाजपा से गठबंधन करने से पहले जनभावनाओं का ध्यान रखना चाहिए था। लोगों के गले ये गठबंधन उतर ही नहीं रहा है। भाजपा ने किसानों के साथ वायदा खिलाफी की है।

दरअसल भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बुधवार को नगर की बागपत के बड़ौत स्थित आवास-विकास कालोनी में आए थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने बताया कि भाजपा एक चालाक पार्टी है। उससे गठबंधन कितना लंबा चलेगा। इस पर कुछ नही कह सकते। जयंत चौधरी को गठबंधन से पहले अपने लोगों से बात करनी चाहिए थी। इस बात को लेकर बहुत लोगों के दिल में दर्द है। किसानों के बिजली बिल माफ किए जाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते है, लेकिन सरकार बिजली की दर कम करे। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नही किया। भाजपा ने किसानों से वायदा खिलाफी की है। सरकार सीधे किसानों से बात करें। इसके बाद ही हल निकल पाएगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को भरत रत्न देने के फैसले का स्वागत किया। चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से चुनाव हुआ तो देश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा-आरएलडी की नजदीकियों पर जताई थी नाराजगी

फरवरी में नरेश टिकैत ने भाजपा की ओर बढ़ी जयंत चौधरी की नजदीकियों पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जयंत चौधरी को भाजपा में शामिल होने से पहले चौधरियों से सलाह लेनी चाहिए थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)