होम प्रयागराज में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सूरज के चारों तरफ बनी चमकती रिंग, लोगों में कौतूहल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2023 10:25 PM

प्रयागराज में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सूरज के चारों तरफ बनी चमकती रिंग, लोगों में कौतूहल

प्रयागराज में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सूरज के चारों तरफ बनी चमकती रिंग, लोगों में कौतूहल

प्रयागराज में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सूरज के चारों तरफ बनी चमकती रिंग, लोगों में कौतूहल

संगम नगरी प्रयागराज में आसमान में अद्भुत नजारा दिखाई दिया है. यहां पूरी चमक बिखेर रहे सूरज के चारों तरफ एक गोला नजर आया.

सूरज के चारों तरफ बनी एक चमकती हुई रिंग दिखाई दी. इसे लोग कौतूहल के साथ देख रहे हैं, लोग इस बारे में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग मोबाइल पर तस्वीरें और वीडियो बना रहे हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तरह की खगोलीय घटनाएं दशकों में एक बार होती हैं.

अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद करने लोग

इस अद्भुत नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आसमान में सूरज के चारों तरफ एक इंद्रधनुषी गोला बना हुआ है. हालांकि बिना बारिश के मौसम के इस तरह का नजारा लोगों में कौतूहल बना हुआ है. वहीं आसमान में दिखे इस अद्भुत नजारे को लोग अपने कैमरे में कैद करने लगे. देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में दिखा है ऐसा नजारा

इस खगोलीय घटना को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं प्रकीर्णन और परावर्तन की वजह से होती हैं. क्योंकि जब वायुमंडल में बर्फ पर सूर्य की किरणें पड़ती तो ऐसा नजरा दिखता है. हालांकि इस तरह की आकृतियां बारिश के मौसम में तो अक्सर नजर आती हैं लेकिन इस मौसम में यह बहुत कम दिखाई देती हैं. वहीं कुछ लोग इस हेलो बता रहे हैं उनका मानना है कि इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में सूर्य के चारों तरफ इस तरह की रिंग देखी गई है. इसलिए यह कई खगोलीय घटना नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)