होम आनंद मोहन रिहाई विवाद पर नीतीश ने भी बोल दिया- बीजेपी को दो टूक जवाब; पहले मांग, अब विरोध

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2023 10:05 PM

आनंद मोहन रिहाई विवाद पर नीतीश ने भी बोल दिया- बीजेपी को दो टूक जवाब; पहले मांग, अब विरोध

आनंद मोहन रिहाई विवाद पर नीतीश ने भी बोल दिया- बीजेपी को दो टूक जवाब; पहले मांग, अब विरोध

आनंद मोहन रिहाई विवाद पर नीतीश ने भी बोल दिया- बीजेपी को दो टूक जवाब; पहले मांग, अब विरोध

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई पर पहली बार सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि आनंद मोहन की रिहाई कोई नई चीज नहीं है। ये सब पहले भी होता रहा है, ये कोई राजनीतिक चीज नहीं है।

नीतीश कुमार ने मीडिया को इस मौके पर सुशील मोदी और आनंद मोहन की मुलाकात की फोटो और खबरों की प्रिंट कॉपी दिखाकर कहा कि ये फरवरी में रिहाई की मांग कर रहे थे और अब विरोध कर रहे हैं। 2 महीने पहले तक यही बीजेपी आनंद मोहन की रिहाई की मांग करती थी। वहीं आज इसका विरोध कर रही है। ये बात नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम के बाद अधिवेशन भवन परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही। आपको बता दें आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार में सियासत तेज है।आनंद मोहन को बनाया बलि का बकरा- बीजेपी भाजपा आनंद मोहन की रिहाई को नीतीश सरकार का हथकंडा करार दे रही है। और आनंद मोहन को बलि का बकरा बता रही है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश सरकार ने आनंद मोहन की आड़ में गुंडाराज के पुरोधा रहे 27 अन्य लोगों को भी रिहा करा लिया है। जो बिहार में जंगलराज से गुंडाराज लाएंगे।

जी कृष्णैया के परिवार लड़ेगा हर लड़ाई वहीं इस मामले में जी कृष्णैया की पत्नी और बेटी ने इस मामले में नीतीश सरका से पुनर्विचार करने की मांग की है। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। यहां सुप्रीम कोर्ट में भी फैसले को चुनौती देने का मन बनाया है। वहीं आनंद मोहन की पत्नी लवली मोहन ने इस अपने पति को निर्दोष बताया है। और कहा कि आनंद मोहन की रिहाई कानून के दायरे में हुई । और अगर जी कृष्णैया का परिवार सच जानना चाहता है तो मैं बताऊंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)