होम पोस्टपोन हुआ कंगना रनौत का रिएलिटी शो, देरी की वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 28, 2023 10:10 PM

पोस्टपोन हुआ कंगना रनौत का रिएलिटी शो, देरी की वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

पोस्टपोन हुआ कंगना रनौत का रिएलिटी शो, देरी की वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

पोस्टपोन हुआ कंगना रनौत का रिएलिटी शो, देरी की वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

रिएलिटी शो 'लॉक अप' का दूसरा सीजन पोस्टपोन हो गया है। पहले कहा जा रहा था कि कंगना रनौत का रिएलिटी शो मई महीने में लॉन्च होगा। लेकिन, अब खबरें आ रही हैं कि किन्हीं वजहों से 'लॉक अप 2' को जून तक पोस्टपोन कर दिया गया है।

बता दें, 'लॉक अप' का पहला सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुआ था। लेकिन, इस बार एकता कपूर ने अपने रिएलिटी शो को टीवी पर टेलीकास्ट करने की तैयार पूरी कर ली थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि शो की रिलीज डेट को एक महीने आगे बढ़ाना पड़ा? आइए जानते हैं।

क्या है पूरा मामला?
टेलीचक्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर के रिएलिटी शो 'लॉकअप' पर कॉपीराइट का इल्जाम लगा है। यही कारण है कि मेकर्स को शो की रिलीज को पोस्टपोन करना पड़ा। अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, इससे पहले ‘लॉक अप’ पर सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘बिग बॉस’ का कॉन्सेप्ट कॉपी करने का आरोप लग था। दरअसल, ‘बिग बॉस’ की ही तरह ‘लॉक अप’ में भी कंटेस्टेंट्स को एक ही छत के नीचे रखा जाता है और गेम खिलाया जाता है। हालांकि, एकता कपूर ने यह स्पष्ट कर दिया था कि ‘लॉक अप’ किसी शो का कॉपी नहीं है।

इन कंटेस्टेंट को किया गया अप्रोच?
अभी तक ‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन के लिए फाइनल किए गए कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने नहीं आई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि इस बार राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा, प्रतीक सहजपाल, आकाश ददलानी, पूजा मिश्रा और शिव ठाकरे जैसे कंटेस्टेंट शो का हिस्सा होंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बार करण कुंद्रा के साथ रुबीना दिलैक भी जेलर के रूप में नजर आएंगी। लेकिन, अभी तक आधिकारिक रूप से किसी भी चीज की पुष्टि नहीं हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)