होम सी.एम.एस. के मेधावी छात्र कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर द्वारा सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 27, 2023 08:02 PM

सी.एम.एस. के मेधावी छात्र कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर द्वारा सम्मानित

सी.एम.एस. के मेधावी छात्र कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर द्वारा सम्मानित

सी.एम.एस. के मेधावी छात्र कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर द्वारा सम्मानित

लखनऊ, 27 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री राजभर ने वार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले एवं साँस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले, मुख्य अतिथि, श्री इन्द्रजीत सिंह, आई.ए.एस., नगर आयुक्त, लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

            इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री इन्द्रजीत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह मेधावी छात्र समाज की धरोहर हैं। यही छात्र समाज के भविष्य निर्माता हैं, अतः बचपन में ही चारित्रिक उत्कृष्टता की सुदृढ़ नींव रखी जानी चाहिए। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि शिक्षा एक सतत् और रचनात्मक प्रक्रिया है। बालक आगे चलकर क्या बनेगा, किस रूप में समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, यह इस बात पर निर्भर है कि बाल्यावस्था में उसको परिवार, स्कूल तथा समाज में किस तरह के विचार मिले हैं। इस अवसर पर जहाँ एक ओर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने अभिभावकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को सदैव ही प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु प्रेरित करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)