होम प्रत्येक बच्चे में नया कर दिखाने का जज्बा होता है- डा. जगदीश गाँधी

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Mar 25, 2023 09:12 PM

प्रत्येक बच्चे में नया कर दिखाने का जज्बा होता है- डा. जगदीश गाँधी

प्रत्येक बच्चे में नया कर दिखाने का जज्बा होता है- डा. जगदीश गाँधी

प्रत्येक बच्चे में नया कर दिखाने का जज्बा होता है- डा. जगदीश गाँधी

लखनऊ, 25 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अभिभावकों को संबोधित करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा होता है। आज का बालक एक वैज्ञानिक युग में जी रहा है। विज्ञान की तेज प्रगति व विश्वव्यापी सोच ने प्रत्येक बालक में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा भर दिया है। यदि इन्हें सही समय पर उचित शिक्षा व जीवन मूल्य प्रदान किये जायें तो यही बच्चे आगे चलकर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने ईश्वरीय भक्ति से परिपूर्ण अपने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। छात्रों द्वारा प्रस्तुत विश्व संसद की अनूठी प्रस्तुति को भी सभी ने सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष भर में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं, साँस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद की प्रतियोगिताओं एवं वार्षिक परीक्षा में टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने कहा कि सी.एम.एस. एक अलग तरह का स्कूल है। यहाँ छात्रों के सपनों को नये पंख दिये जाते हैं और उनकी कल्पना शक्ति को विकसित कर सच्चाई में परिवर्तित किया जाता है। प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)