होम केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 4% की बढ़ोतरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 24, 2023 09:54 PM

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 4% की बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 4% की बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 4% की बढ़ोतरी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, सरकार ने महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसी के साथ अब केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है।

आपको बता दें कि यह 1 जनवरी 2023 से जून 2023 तक के लिए लागू है। इसी तरह, केंद्र सरकार ने पेंशनर्स की महंगाई राहत (Dearness Relief) में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

सरकार के ताजा फैसले से 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बढ़ोतरी की जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस बढ़ोतरी की वजह से सरकार पर 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ आएगा।

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी: केंद्र सरकार के ताजा फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा। अगर केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25500 रुपये प्रति माह है तो उसे बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ते के तौर पर 10,710 रुपये मिलेंगे। वर्तमान में 38 फीसदी के हिसाब से 9690 रुपये का भत्ता बनता है। कहने का मतलब है कि ताजा बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 10710 रुपये - 9690 रुपये = 1020 रुपये का इजाफा हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)