होम अरविंद केजरीवाल क्यों राहुल गांधी का दे रहे साथ, वजह बता मोदी पर भड़के AAP चीफ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 24, 2023 09:58 PM

अरविंद केजरीवाल क्यों राहुल गांधी का दे रहे साथ, वजह बता मोदी पर भड़के AAP चीफ

अरविंद केजरीवाल क्यों राहुल गांधी का दे रहे साथ, वजह बता मोदी पर भड़के AAP चीफ

अरविंद केजरीवाल क्यों राहुल गांधी का दे रहे साथ, वजह बता मोदी पर भड़के AAP चीफ

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने इसे मोदी सरकार का 'डर' बताते हुए पीएम के खिलाफ सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया।

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ रिश्ते खराब होने के बावजूद साथ देने को लेकर कहा कि यह राहुल गांधी की लड़ाई नहीं, देश बचाने की लड़ाई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पहले दिल्ली विधानसभा और फिर ट्विटर के जरिए अपना आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'लोकसभा से राहुल गांधी जी का निष्कासन चौंकाने वाला है। देश बहुत कठिन दौर से गुजर रहा है। पूरे देश को इन्होंने डरा कर रखा हुआ है। 130 करोड़ लोगों को इनकी अहंकारी सत्ता के खिलाफ एकत्र होना होगा।'

इससे पहले विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा, 'अभी राहुल गांधी की सदस्यता तुम लोगों ने खत्म कर दी। डरते हो, तुम लोग तो डरपोक निकले। भारत के इतिहास में यदि कोई भ्रष्ट प्रधानमंत्री हुआ है तो... भारत के इतिहास में सबसे कम पढ़ा लिखा हुआ प्रधानमंत्री हुआ... सरकार चलती नहीं। अहंकार सातवें आसमान पर है। सुबह से शाम तक इसकी सदस्यता रद्द करो, उसको जेल भेजो। मोदी के नेतृत्व में देश को तबाह किया जा रहा है। मैं भाजपा के सभी लोगों से कहना चाहता हूं जो लोग देश को बर्बाद करना चाहते हैं बीजेपी में रहो, जो देश को बचाना चाहते हैं बीजेपी को छोड़ दो।'

विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी को मानहानि केस में फंसाया गया, अधिकतम सजा दी गई और 24 घंटे के अंदर लोकसभा की सदस्यता बर्खास्त कर दी गई, यह हमारे देश के लिए चिंता का विषय है। हम ज्यूडिशरी का सम्मान करते हैं। लेकिन जो फैसला आया है,हम उसका समर्थन नहीं करते हैं। जिस तरह से सदस्यता खत्म की गई वह एक कायराना हरकत है। डरी हुई सरकार की निशानी है। देश के अंदर जो चल रहा है वह बहुत खतरनाक है। पूरे देश में एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि एक ही पार्टी बचे, वन नेशन, वन पार्टी। एक ही नेता बचे, वन नेशन, वन लीडर। इसी को तनाशाही कहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि लोगों को सामने आना पड़ेगा और इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। भारत को बचाने के लिए 130 करोड़ लोगों को एकसाथ लड़ाई में शामिल होना पड़ेगा।

अरविंद केजरीवाल से जब यह पूछा गया कि कांग्रेस के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं और अब वह क्यों समर्थन कर रहे हैं तो दिल्ली के सीएम ने कहा कि वह महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे आपसी रिश्ते महत्वपूर्ण नहीं हैं, देश को बचाना महत्वपूर्ण है। मीडिया पर प्रहार हो और मैं कहीं कि इस चैनल से मेरी बनती नहीं है, किसी से बनती है या नहीं, यह महत्वपूर्ण नहीं है, सभी 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना पड़ेगा। यह लड़ाई राहुल गांधी की या कांग्रेस की नहीं है, यह देश को एक तानाशाह से बचाने की लड़ाई है।

एक दिन पहले भी अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी का बचाव किया था। मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर मानहानि केस में दोषी करार दिए गए राहुल गांधी को दो साल की सजा दी गई है। नियम के मुताबिक किसी जनप्रतिनिधि को 2 या इससे अधिक साल की सजा होने पर उसकी सदस्यता रद्द हो जाती है। इसी नियम के तहत राहुल गांधी की भी सदस्यता चली गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)