होम यूपी एसटीएफ की कार्रवाई, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद के करीबी को उठाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 19, 2022 09:15 PM

यूपी एसटीएफ की कार्रवाई, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद के करीबी को उठाया

यूपी एसटीएफ की कार्रवाई, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद के करीबी को उठाया

यूपी एसटीएफ की कार्रवाई, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद के करीबी को उठाया

एसटीएफ ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी को पडरौना से उठा लिया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ पत्रकारों के साथ मिलकर वह भोले भाले लोगों से नौकरी के नाम पर धन उगाही करता था। बताया जा रहा है कि ऐसे मामलों की एसटीएफ की लखनऊ विंग जांच कर रही है। हालांकि कहीं से उसके उठाए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।पडरौना शहर का जमालपुर निवासी अरमान खान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद का बेहद करीबी है। वह अधिकतर लखनऊ ही रहता था। हमेशा उसका पडरौना भी आना जाना होता था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार मंगलवार को कुछ लोगों ने मोहल्ले से ही उठा लिया। साथ लेकर गाड़ी से निकल गए। बाद में पता चला था कि उसे साथ ले जाने वाले लोग एसटीएफ के थे। सूत्रों के अनुसार पडरौना से उसे हिरासत में लेने वाली टीम एसटीएफ गोरखपुर की थी। बाद में टीम ने उसे लखनऊ एसटीएफ के हवाले कर दिया। बताते हैं कि इमरान खान के पिता बेचू खान पहले टैक्सी स्टैंड पर ठेकेदार के लिए वसूली कर्मी का करते थे। परिवार गरीब था। 2009 में वह स्वामी प्रसाद के संपर्क में आए। उनके जरिए इमरान का स्वामी प्रसाद का परिचय हुआ और कुछ ही दिन में उनका बेहद करीबी हो गया। इसके बाद  इमरान ने खूब पैसे बनाए। लखनऊ में ही ठिकाना बना लिया। वहीं रहने लगा। चारपहिया से चलने लगा और एसी में रहने लगा। उसकी तेज कमाई को लेकर भी आस पास के लोगों में तहर तरह की चर्चाएं थीं। उसने फेसबुक पर स्वामी प्रसाद से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक के साथ की अपनी फोटो शेयर की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)