होम पीएम मोदी ने दी देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का किया बड़ा एलान

समाचारदेशअर्थ व बाजारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्लीकानून Alert Star Digital Team Nov 19, 2021 12:44 PM

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का किया बड़ा एलान

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का किया बड़ा एलान, कहा हमारी तपस्या में कोई कमी रही होगी

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का किया बड़ा एलान

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती एवं गंगा स्नान के दिन एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। कोरोना काल में पीएम मोदी का यह 11वां संबोधन रहा। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत गुरुनानक देव की जयंती से की। उन्होंने देशवासियों को प्रकाशपर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम मोदी ने नए तीनों कानूनों को वापस लेने का एलान किया।

 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी, जिस कारण मैं किसान भाइयों को समझा नहीं पाया। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जो विरोध हो रहा है उसे देखते हुए आंदोलनकारी किसानों से घर लौटने का आग्रह करता हूं और तीनों कानून वापस लेता हूं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में संसद सत्र शुरू होने जा रहा है उसमें कानूनों को वापस लिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं। 

पीएम मोदी ने किसानों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की परेशानियों को नजदीक से देखा है। किसानों की चुनौतियों को कम करने के लिए कृषि कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।आज देश सपनों को पूरा होते देख रहा है। देश में 100 में से 80 किसान छोटे हैं। 80 फीसदी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। छोटो किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाया गया। आज छोटे किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। किसान हित को प्राथमिकता दी गई है। 22 करोड़ किसानों को स्वॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं। सरकार ने किसानों से रिकॉर्डतोड़ खरीदारी की है। किसान हित के लिए कई पुराने कानून खत्म किए गए हैं। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की स्थिति सुधारने के लिए तीन कृषि कानून लाए गए। छोटे किसानों के कल्याण के लिए देश के कृषि जगत की हित में नए कानून लाए हैं। छोटे किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। पीएम मोदी आज से तीन दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। यहां वह कई विकासकार्यों का लाकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यूपी के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाम को को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)