होम दिल्ली-NCR में धुंए के गुबार से ढक गया आसमान, फिर भी पराली जलाने से मान नहीं रहे किसान

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 6, 2021 09:08 PM

दिल्ली-NCR में धुंए के गुबार से ढक गया आसमान, फिर भी पराली जलाने से मान नहीं रहे किसान

दिल्ली-NCR में धुंए के गुबार से ढक गया आसमान, फिर भी पराली जलाने से मान नहीं रहे किसान

दिल्ली-NCR में धुंए के गुबार से ढक गया आसमान, फिर भी पराली जलाने से मान नहीं रहे किसान

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण की कई वजहें हैं। पराली ने प्रदूषण बढ़ाया तो दिवाली के आतिशबाजी ने इसे और भड़काया। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिनपर जनता की जान बचाने की जिम्मेदारी है वो कितने मुस्तैद हैं। हालात देखकर तो ऐसा कतई नहीं लगता कि वायु प्रदूषण पर किसी को सियासत से आगे कोई फिक्र है। पटाखों पर लगे प्रतिबंध का लोगों द्वारा उल्लंघन किये जाने और प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान 36 प्रतिशत पहुंचने के बीच शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 462 पर पहुंच गया, जो पांच साल में दिवाली के अगले दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है।

कहने को तो दिवाली पर दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध था लेकिन पटाखें बिके भी और फूटे भी। दिल्ली के हर कोने में दिवाली की रात धमाके सुने गए। इसका असर भी आधी रात से ही दिख गया। सुबह होते-होते ही दिल्ली के आसमान में जहरीला गुबार छा चुका था। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों और उसके उपनगरों में लोगों ने सुबह सिर में दर्द, गले में जलन और आंखों से पानी आने की शिकायतें की। चिंतित नागरिकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर आतिशबाजी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए और पटाखों पर प्रतिबंध को ‘‘मजाक’’ बताया।

पराली से उठता धुआं लगातार जारी

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और धुंध के छाए गुबार के बीच पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में किसानों को खेतों में पराली जलाते हुए देखा गया। इससे लुधियाना और उसके आसपास भी धुंध छा गई। वहीं अमृतसर में भी किसानों द्वारा पराली जलाए जाने का वीडियो सामने आया। पराली जलने से होने वाले प्रदूषण का प्रभाव आज भी दिल्ली के ऊपर दिख रहा है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने एख रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाएं चार हजार के पार गई है।  

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)