होम मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज में जोरदार प्रतिभा प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 11, 2021 07:00 PM

मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज में जोरदार प्रतिभा प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज में जोरदार प्रतिभा प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज में जोरदार प्रतिभा प्रदर्शन किया देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने

लखनऊ, 11 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा ऑनलाइन आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2021’ के दूसरे दिन आज ब्राजील, रूस, फिनलैण्ड, जार्डन, बांग्लादेश एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के प्रतिभागी छात्रों ने मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज प्रतियोगिता में अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा की चमक बिखेरी और ये साबित कर दिया कि यही भावी पीढ़ी आगे चलकर समाज के नवनिर्माण की जिम्मेदारी बखूबी संभालेगी। विदित हो कि यह अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन सिर्फ लखनऊ में हीं नहीं अपितु विश्व भर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों में बेहद लोकप्रिय है और अब तक 40 से अधिक देशों के छात्र इस ओलम्पियाड में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसी कड़ी में लगातार 25वीं बार क्वान्टा इण्टरनेशनल का आयोजन किया जा रहा है।

            क्वान्टा इण्टरनेशनल के अन्तर्गत जूम एप पर ऑनलाइन सजीव आयोजित मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड में आज देश-विदेश के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। यह प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रथम लिखित राउण्ड के विजेता छात्र टीम को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर फाइनल राउण्ड में अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। प्रत्येक टीम में दो छात्र शामिल थे जिन्होंने पूछे गये सवालों के जवाब में बिजली की तेजी से उत्तर देकर अपने ज्ञान का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत विजुअल राउण्ड, मौखिक सवाल-जवाब एवं बजर राउण्ड में छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। इस प्रतियोगिता में तार्किक प्रश्नों के अलावा सीनियर सेकेण्डरी ग्रेड स्तर की गणित की विभिन्न विधाओं से प्रश्न पूछे गये। प्रतियोगिता में सवालों-जवाबों की जोरदार प्रतिस्पर्धा एवं छात्रों के मेधात्व को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये और सभी ने दिल खोलकर छात्रों की अभूतपूर्व प्रतिभा की प्रशंसा की। इसके अलावा, आज लाइव आयोजित स्पीच कम्पटीशन में भी देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों की प्रतिभा देखते ही बनती थी।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘क्वान्टा-2021’ कल 12 दिसम्बर, रविवार को सम्पन्न हो जायेगा। कल अपरान्हः 4.00 बजे आयोजित ऑनलाइन ‘पुरस्कार वितरण व समापन समारोह’ में विजयी छात्रों को ऑनलाइन प्रजेन्टेशन के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)