होम इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में रिशान हल्दर को विश्व में प्रथम रैंक

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 14, 2021 06:46 PM

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में रिशान हल्दर को विश्व में प्रथम रैंक

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में रिशान हल्दर को विश्व में प्रथम रैंक

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में रिशान हल्दर को विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ, 14 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-3 के मेधावी छात्र रिशान हल्दर ने इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें कई देशों केे छात्रों ने प्रतिभाग किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

            श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने मेधात्व व अंग्रेजी ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि हेतु रिशान को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)