होम CM योगी आदित्यनाथ द्वारा रु. 51,000/- के नगद पुरस्कार से सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 7, 2021 07:03 PM

CM योगी आदित्यनाथ द्वारा रु. 51,000/- के नगद पुरस्कार से सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

CM योगी आदित्यनाथ द्वारा रु. 51,000/- के नगद पुरस्कार से सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

CM योगी आदित्यनाथ द्वारा रु. 51,000/- के नगद पुरस्कार से सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

लखनऊ, 7 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अम्मर अजीज रिजवी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अन्तर-विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन, लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में अम्मर को प्रशस्ति पत्र एवं इक्यावन हजार रूपये (रु. 51,000/-) के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में राजकीय जुबली इण्टर कालेज, लखनऊ में आयोजित की गई, जिसमें लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने धाराप्रवाह अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्पष्टता के साथ ओजस्वी वाणी में सारगर्भित विचार प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं में देश प्रेम व देशभक्ति की अनूठी संवेदना जगाई। निर्णायक मंडल ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी अम्मर अजीज की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रथम पुरस्कार से नवाजा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. बौद्धिक विकास की विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में  प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)