होम PM Modi से CM योगी की मुलाकात, UP Election से पहले क्यों अहम है ये बैठक? BIDA Jhansi समेत बड़े Projects पर मंथन

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Sep 26, 2026 03:55 PM

PM Modi से CM योगी की मुलाकात, UP Election से पहले क्यों अहम है ये बैठक? BIDA Jhansi समेत बड़े Projects पर मंथन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (26 सितंबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PM Modi से CM योगी की मुलाकात, UP Election से पहले क्यों अहम है ये बैठक? BIDA Jhansi समेत बड़े Projects पर मंथन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (26 सितंबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रमों और कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों BIDA झांसी का उद्घाटन कराने की तैयारी में है। इसके साथ ही प्रदेश में कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रधानमंत्री मोदी से कराने की योजना पर काम किया जा रहा है। बैठक के दौरान यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी मुलाकात की जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की."

सीएम योगी ने आगे लिखा, "आपका मार्गदर्शन 'नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है." मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार भी जताया और कहा, "अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी."

हालांकि इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। वहीं, बैठक में यूपी के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा को आगामी समय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

8 अगस्त को भी हुई थी पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात

इससे पहले 8 अगस्त को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। लगातार हो रही इन मुलाकातों को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजरिए से अहम माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और रणनीति तैयार करने का काम लगातार जारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित यूपी दौरे, बड़े विकास प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास तथा चुनावी तैयारियों को लेकर होने वाली गतिविधियां आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)