होम UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 25, 2026 07:03 PM

UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गन्ना और चीनी उद्योग ने एक और उपलब्धि हासिल की है।

UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गन्ना और चीनी उद्योग ने एक और उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड (NFCSF), नई दिल्ली की ओर से डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार समारोह’ में उत्तर प्रदेश की 8 सहकारी चीनी मिलों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले इन दक्षता पुरस्कारों के जरिए सहकारी चीनी मिलों के गन्ना विकास, तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित किया जाता है। इसका उद्देश्य सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों की कार्यक्षमता और दक्षता में लगातार सुधार और वृद्धि को बढ़ावा देना है।

2024-25 में इन यूपी मिलों को मिला पुरस्कार

वर्ष 2024-25 के लिए घोषित पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश की दि किसान सहकारी चीनी मिल, स्नेह रोड, नजीबाबाद (बिजनौर) को सभी मानकों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ सहकारी चीनी मिल का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।

वहीं सरजू सहकारी चीनी मिल, बेलरायां (लखीमपुर खीरी) को गन्ना विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दि किसान सहकारी चीनी मिल, गजरौला (अमरोहा) को चीनी परता यानी Sugar Recovery में सुधार के लिए पुरस्कार मिला। इसके अलावा बागपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड, बागपत को वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

2025-26 में भी यूपी की 4 मिलों ने लहराया परचम

वर्ष 2025-26 के लिए घोषित पुरस्कारों में भी उत्तर प्रदेश की चार अन्य सहकारी चीनी मिलों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल, मोरना (मुजफ्फरनगर) को गन्ना विकास के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। रमाला सहकारी चीनी मिल, रमाला (बागपत) और पूर्वी उत्तर प्रदेश की दि किसान सहकारी चीनी मिल, सठियांव (आजमगढ़) को उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता के लिए पुरस्कार मिला।

वहीं दि किसान सहकारी चीनी मिल, पुवायां (शाहजहांपुर) को उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से नवाजा गया।

चीनी उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों को मिली इस उपलब्धि पर चीनी उद्योग व गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी मीना, गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस., सहकारी चीनी मिल्स संघ के प्रबंध निदेशक मंगला प्रसाद सिंह और संयुक्त प्रबंध निदेशक अमृत पाल कौर ने सहकारी चीनी मिलों के प्रबंध तंत्र और कर्मचारियों को बधाई दी है।

इन पुरस्कारों के जरिए उत्तर प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों के गन्ना विकास, तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन और समग्र प्रदर्शन में किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)