होम लोकसभा सांसद अरुण सागर ने लघु उद्योग एवं कारीगरों के उन्नति हेतु सदन में उठाई आवाज, बोले-योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए
सांसद ने कहा कि ODOP (एक जनपद-एक उत्पाद), विश्वकर्मा योजना और PMEGP जैसी योजनाओं के माध्यम से हमारे हस्तशिल्पियों और छोटे उद्यमियों का जीवन संवर सकता है।
शाहजहांपुर | भाजपा सांसद अरूण सागर ने नियम 377 के अधीन सदन में लघु उद्योग और कारीगरों की उन्नति के लिए आवाज उठाई। उन्होंने सदन में कहा कि शाहजहांपुर में MSME मंत्रालय की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए। शाहजहांपुर वासियों के लिए सांसद ने सदन में तीन प्रमुख में स्थानीय उत्पादों की ऑनलाइन ब्रांडिंग और प्रदर्शनियों का आयोजन। विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को टूलकिट वितरण और कौशल प्रशिक्षण और योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर डिजिटल डैशबोर्ड और समिति का गठन बनाने की मांग की। सांसद ने कहा कि ODOP (एक जनपद-एक उत्पाद), विश्वकर्मा योजना और PMEGP जैसी योजनाओं के माध्यम से हमारे हस्तशिल्पियों और छोटे उद्यमियों का जीवन संवर सकता है।
सांसद ने कहा कि हमारे जनपद में हस्तशिल्प खेती से जुड़े उद्योग और छोटे कारखानों में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। लेकिन स्थानीय लोगों में योजनाओं की जानकारी की कमी है। जटिल प्रक्रियाएं और निगरानी न होने से लाभ सीमित हैं। उन्होंने सदन में कहा कि इन योजनाओं को जमीन स्तर तक पहुंचाने के लिए निगरानी समिति बनाई जाए। जिसमे शाहजहांपुर लोकसभा को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक डिजीटल डैशबोर्ड बनाया जाए । ताकि सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को देखा जा सके। उन्होंने कहा कि नियमित समिक्षा में लोकसभा सांसद को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर विचार किया जाए। सांसद ने कहा कि ये कदम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। रोजगार बढ़ाएंगे और कारीगरों को सशक्त करेंगे। सांसद ने कहा कि सरकार लगातार ऐसी योजनाएं बनाकर कार्य कर रही है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को उसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार ने बनाई हैं। जिससे सीधे तौर पर देश वासियों को लाभ मिल रहा है ।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए बहुत अच्छे कार्य किए हैं। किसान सम्मान निधी लाकर किसानो को मजबूत किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।