होम PM मोदी के घर न्योता लेकर पहुंचा तेंदुलकर परिवार, बेटे अर्जुन की शादी में शामिल होंगे प्रधानमंत्री?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 10, 2026 07:53 PM

PM मोदी के घर न्योता लेकर पहुंचा तेंदुलकर परिवार, बेटे अर्जुन की शादी में शामिल होंगे प्रधानमंत्री?

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं. इसी सिलसिले में सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

PM मोदी के घर न्योता लेकर पहुंचा तेंदुलकर परिवार, बेटे अर्जुन की शादी में शामिल होंगे प्रधानमंत्री?

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं. इसी सिलसिले में सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी को अपने बेटे अर्जुन और होने वाली बहू सानिया चंडोक की शादी का पहला न्योता दिया है. सचिन ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं.

सचिन ने लिखी दिल को छू लेने वाली बात

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी, अंजलि, अर्जुन और सानिया की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस युवा कपल को आपके आशीर्वाद और विचारशील सलाह के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद.'

कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया और कब बज रही है शहनाई?

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक एक जानी-मानी शख्सियत हैं. वह प्रसिद्ध कारोबारी रवि घई की पोती हैं और पेशे से एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और सानिया की शादी का जश्न अगले महीने यानी मार्च में शुरू होगा. शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि मुख्य विवाह समारोह 5 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा. बता दें कि इस कपल ने पिछले साल अगस्त में एक निजी समारोह में सगाई की थी.

मुंबई इंडियंस से अब लखनऊ सुपर जायंट्स में अर्जुन

क्रिकेट के मैदान पर भी अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह साल अहम है. वह एक तेज गेंदबाज और लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए उन्हें मुंबई इंडियंस से ट्रेड करके लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में शामिल किया गया है. अर्जुन ने साल 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. आईपीएल में उनका सफर 2021 में मुंबई इंडियंस के साथ शुरू हुआ था. अब तक उन्होंने 5 आईपीएल मुकाबलों में 3 विकेट हासिल किए हैं और 13 रन बनाए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)