होम मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम मे पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर, जोड़ों को दिया आशिर्वाद

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2025 10:11 PM

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम मे पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर, जोड़ों को दिया आशिर्वाद

सांसद बोले-138 हिंदू और 40 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई, सरकार बगैर भेदभाव के कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम मे पहुंचे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर, जोड़ों को दिया आशिर्वाद

शाहजहांपुर | ओसीएफ ग्राउंड पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 178 जोड़ों की शादियां कराई गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण सागर पहुंचे। सांसद ने व्यक्तिगत रूप से सभी जोड़ों के पास जाकर उनको आशिर्वाद दिया। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों लेकर बातचीत की और कहा कि इस कार्यक्रम मे किसी तरह की कोई कमी नही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से उन कन्याओं के परिवारों में खुशी आई है। जिनको बेटियों की शादी कराने के लिए बहुत कुछ सोचना पड़ता था। 

सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब बेटियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत हाथ पीले करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत सरकार द्वारा प्रति जोड़े एक लाख रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बेटी पैदा होने पर लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है सरकार जन्म से लेकर पढ़ाई लिखाई तथा विवाह तक की सारी व्यवस्था की है। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि सभी का जीवन सुखद रहे। सरकार द्वारा जनपद में विकास की गंगा बह रही है। जनपद में नेशनल हाई-वे, रेलवे, अस्पताल आदि विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए सभी नव विवाहित जोड़ों को उनके दंपति जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

सांसद अरुण सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। ऐसा कभी नही हुआ की पहले की सरकारों ने खासतौर पर कन्याओं के लिए कुछ सोचा हो, पहले जब बेटियां पैदा होती थीं तो परिवार परेशान हो जाता था कि आखिर कैसे बेटी को पढाएंगे और उसकी शादी करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना ऐसी है जिसने उन सभी परिवारों की परेशानियों को दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक शादी के लिए सरकार एक लाख रुपये दे रही है। बेटियों की पूरे सम्मान के साथ शादियां कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह कन्या सुमंगला योजना है। जिसके अंतर्गत कन्याओं को पढ़ाई के लिए सरकार पैसा देती है। देश की जनता इन योजनाओं का भरपूर लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाना शुरू किए। इसके अंतर्गत बीमार लोगों का निशुल्क इलाज होता है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए ये योfजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के साथ साथ जिले की जनता सरकार की योजनाओं से काफी खुश है।

जिला पंचायतअध्यक्ष ममता यादव ने भी नव दंपतियों को बधाई देते हुए जीवन में बहुत आगे बढ़ाने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ० इंदु अजनबी द्वारा किया गया।

अंत में मुख्य अतिथि ने नव दंपतियों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

 इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व सफाई आयोग अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, मुनेश्वर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)