होम यूपी में डिटेंशन सेंटर पर सियासत, सपा सांसद रुचि वीरा बोलीं- खौफ पैदा करने वाला फैसला, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2025 06:21 PM

यूपी में डिटेंशन सेंटर पर सियासत, सपा सांसद रुचि वीरा बोलीं- खौफ पैदा करने वाला फैसला, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में डिटेंशन सेंटर बनाने के आदेश दे दिए हैं, जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई है। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद रुचि वीरा ने इस फैसले को खौफ पैदा करने वाला फैसला बताया है।

यूपी में डिटेंशन सेंटर पर सियासत, सपा सांसद रुचि वीरा बोलीं- खौफ पैदा करने वाला फैसला, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में डिटेंशन सेंटर बनाने के आदेश दे दिए हैं, जिस पर अब राजनीति शुरू हो गई है। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद रुचि वीरा ने इस फैसले को 'खौफ पैदा करने वाला फैसला' बताया है।

सांसद रुचि वीरा ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा:

"ये सिर्फ लोगों में खौफ पैदा करने के लिए कहा जा रहा है... यहाँ उत्तर प्रदेश में घुसपैठिये कहाँ हैं? बिहार और बंगाल की बात की जाये तो अलग बात है, हमें सरकार की मंशा सही नजर नहीं आती है।"

कॉलेज में नमाज और मंदिर-मस्जिद विवाद पर प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में एक कॉलेज में नमाज पढ़ने को लेकर उठे विवाद पर सपा सांसद ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा:

"पूजा या इबादत के लिए मंदिर मस्जिद बने हुए हैं, ये कोई कालेज नमाज पढ़ने के लिए नहीं है लेकिन अगर ऐसा हो भी गया तो कोई पाप तो है। ये तो अच्छा ही है जहां नमाज पढ़ी जाती है या पूजा की जाती है तो वहां माहौल अच्छा ही होता है।"

बंगाल में टीएमसी विधायक के बाबरी मस्जिद बनाने और भाजपा नेता के राम मंदिर बनाने वाले बयान पर सपा सांसद ने कहा:

"मैं ऐसे लोगों से अस्पताल पुल और सड़कें बनाने की अपील करूंगी, मंदिर मस्जिद बनाने का काम धार्मिक लोगो का है, राजनितिक लोगों को तो विकास की बात करनी चाहिए।"

दिल्ली ब्लास्ट और SIR पर भी टिप्पणी

दिल्ली ब्लास्ट पर: दिल्ली ब्लास्ट में डॉक्टरों के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि "जांच के बाद ही असलियत पता चलेगी, सच्चाई सामने आनी चाहिए," और कहा कि "पढ़े लिखे लोगों से इस तरह की उम्मीद नहीं की जाती है।"

SIR पर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर उन्होंने कहा कि "एसआईआर में समय और बढ़ा देना चाहिए ताकि लोग अपना वोटर कार्ड सही से बनवा सकें," इसमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और "लोगों पर मानसिक दबाव न बनाया जाये।"

रुचि वीरा ने आजम खान के परिवार को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की तारीख में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब एक परिवार पर 300 से अधिक मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं, जो दुखद है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)