होम आपके पास वोट है, मेरे पास फंड, डिप्टी CM अजित पवार के बयान से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने बताया धमकी

समाचारराजनीतिप्रादेशिकी Alert Star Digital Team Nov 23, 2025 05:44 PM

आपके पास वोट है, मेरे पास फंड, डिप्टी CM अजित पवार के बयान से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने बताया धमकी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार ने मालेगांव के मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है।

आपके पास वोट है, मेरे पास फंड, डिप्टी CM अजित पवार के बयान से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विपक्ष ने बताया धमकी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार ने मालेगांव के मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान अजित पवार ने कहा कि अगर मतदाता उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो वह शहर में फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे, लेकिन अगर वे नकारते हैं, तो वह भी इसी तरह जवाब देंगे।

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा:

"अगर आप सभी 18 एनसीपी उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं वादा करता हूं कि शहर में फंड की कोई कमी नहीं होगी। आपके पास वोट है, मेरे पास फंड है। अगर आपने 18 के 18 उम्मीदवार जीता दिए, तो मैं अपने सभी वादे पूरे करूंगा, लेकिन अगर आप हमें नहीं चुनते, तो मैं भी मना कर दूंगा।"

विपक्ष ने घेरा, चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग

चूंकि पवार महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्री भी हैं, उनका यह कथन विपक्ष को नाराज कर गया और विपक्षी नेताओं ने इसे 'मतदाताओं को धमकाने' वाला बयान बताया।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने पवार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि फंड अजित पवार के घर से नहीं आते, बल्कि जनता के टैक्स से आते हैं।

दानवे ने कहा कि एक जिम्मेदार नेता का इस तरह मतदाताओं को धमकाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने इस बयान को प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

मालेगांव नगर पंचायत के चुनाव 2 दिसंबर को होने वाले हैं, जहां अजित पवार की एनसीपी ने BJP समर्थित पैनल के साथ गठबंधन किया है। पवार के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है, और सभी की नजरें अब चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)