होम रायन इंटरनेशनल स्कूल में परमाणु ऊर्जा संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने छात्र छात्राओं को किया जागरूक

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 15, 2025 03:12 PM

रायन इंटरनेशनल स्कूल में परमाणु ऊर्जा संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने छात्र छात्राओं को किया जागरूक

सांसद बोले-गरीब से अमीर तक, गांव से शहर तक विज्ञान सेवा का साधन है

रायन इंटरनेशनल स्कूल में परमाणु ऊर्जा संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने छात्र छात्राओं को किया जागरूक

शाहजहांपुर | रायन इंटरनेशनल स्कूल में न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिट के तत्वावधान में एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरूण सागर, प्रमाणु उर्जा विभाग के वैज्ञानिक अजय प्रताप सिंह, वैज्ञानिक अधिकारी वाईपी गौतम और प्रधानाचार्य उषा अग्रवाल मौजूद रहीं। इस दौरान सांसद ने विद्यार्थियों को परमाणु विज्ञान और उर्जा संरक्षण और सतत तकनीकी के महत्व के बारे में जागरूक किया। सांसद ने इस दौरान विद्यार्थियों को कई कहानियां भी सुनाई। 

सांसद ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ये संगोष्ठी केवल एक कार्यक्रम नही बल्कि एक सपने का बीज है। जो मेरी दूरदर्शिता और प्रयासों से अंकुरित हो रहा है। इस तरह के कार्यक्रम विज्ञान की चमत्कारिक दुनिया को खोलता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से खासतौर पर स्वीकृति दिलाई थी। जिससे ये ऐतिहासिक कार्यक्रम हो पाया। ये कार्यक्रम निश्चित रूप से लाखो बच्चो के सपनो को पंख देगा। सांसद ने बच्चों से कहा कि कल्पना कीजिए कि एक ऐसी उर्जा जो सूरज की किरणों से भी तेज है। जो अंधेरे को रोशनी में बदल सकती है और जो हमारे देश को उर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बना सकती है। सांसर ने कहा कि जब हम ये सब साथ करचे हैं तो तब याद आती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। नरेंद्र मोदी का नाम लेते ही हमारे अंदर एक नई ऊर्जा आती है। वे न केवल एक नेता हैं बल्कि एक विजनरी हैं। जिन्होंने भारत को विश्व पटल पर एक नई ऊंचाई दी। उनके नेतृत्व में भारत में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। सांसद ने बच्चों को एक कहानी सुनाई। कहा कि एक छोटा बच्चा था। जो गांव में बिजली की समस्या से परेसान था। लेकिन जब मोदी सत्ता में आए तो उसी गांव में सोलर पैनल लगे। और अब परमाणु ऊर्जा का सपना भी साकार हो रहा है। यही सरकार का जादू है। गरीब से अमीर तक, गांव से शहर तक जितेंद्र जी ने कहा था कि विज्ञान सेवा का साधन है। और आज आप सभी उस सेवा के सिपाही बनने जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)