होम अवध-मगध वाले बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार, 24 में हराया था, 27 में हटाएंगे, अपनी PDA सरकार बनाएंगे
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अवध-मगध वाले बयान पर समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 'अवध-मगध' वाले बयान पर समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया है।
बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए, एनडीए के सह-प्रभारी और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हमला बोला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि "मगध जीता, अवध भी जीतेंगे। 2027 में 2017 दोहराएंगे!"
केशव मौर्य ने आगे कहा था कि पार्टी ने पहले ही दावा किया था कि 2010 का रिज़ल्ट दोहराएँगे, और जनता ने एनडीए को भारी समर्थन देकर यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार, मोदी जी के नेतृत्व में बनेगा। उन्होंने SIR (मतदाता पुनरीक्षण) को लोकतंत्र का पवित्र यज्ञ बताते हुए विपक्ष पर घुसपैठियों को वोट बैंक मानने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, "अब न जंगलराज, न कट्टा राज, न घोटाला, न फर्जी PDA, अबकी जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है।"
केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' (X) पर लिखा:
"लगता है लखनऊवालों से प्रतिस्पर्धा के चक्कर में किसी और ने भी नाम बदलना सीख लिया है, और ‘चुनाव आयोग’ का नाम बदलकर ‘विकास’ कर दिया है और उसे अपनी जुगाड़ी जीत का आधार बता रहे हैं। यूपी में पिछले चुनाव में ख़ुद हारे हुए जो प्रतीक्षारत हैं वो भी आगे की जीत के दावे कर रहे हैं। ‘24 में हराया था, ‘27 में हटाएंगे, अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाएंगे!"
अखिलेश यादव ने न केवल केशव प्रसाद मौर्य के 'मगध-अवध' वाले दावे को खारिज किया, बल्कि उन्हें उनके खुद के चुनाव हारने की याद दिलाई और 2027 में उत्तर प्रदेश से BJP को हटाकर अपनी 'PDA सरकार' बनाने का दावा भी किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।