होम शाहजहांपुर:सांसद अरूण सागर ने रेलवे बोर्ड चैयरमेन से मुलाकात कर यात्रियों की समस्याओं से कराया अवगत,रेलवे स्टेशन पर धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर की चर्चा

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jul 16, 2025 05:10 PM

शाहजहांपुर:सांसद अरूण सागर ने रेलवे बोर्ड चैयरमेन से मुलाकात कर यात्रियों की समस्याओं से कराया अवगत,रेलवे स्टेशन पर धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर की चर्चा

चैयरमेन ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का दिया आश्वासन

शाहजहांपुर:सांसद अरूण सागर ने रेलवे बोर्ड चैयरमेन से मुलाकात कर यात्रियों की समस्याओं से कराया अवगत,रेलवे स्टेशन पर धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर की चर्चा

भाजपा सांसद अरूण सागर शाहजहांपुर की समस्याओं को लगातार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को सांसद ने रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर दिल्ली मे रेलवे बोर्ड के चैयरमेन सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाहजहांपुर वासियों को ट्रेन से सफर के दौरान होने वाली समस्याओं को उठाया। सांसद ने चैयरमेन से कहा कि कहा कि रेलवे क्रासिंग संख्या 334 तिलहर-डभौरा एवं क्रासिंग संख्या 341 कटरा पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज की NOC दिलवाई जाए। जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को खत्म किया जा सके। रेलवे पर स्टेशन पर धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर भी चर्चा की। 

सांसद ने चर्चा के दौरान रेलवे बोर्ड के चैयरमेन सतीश कुमार से कहा कि लखनऊ से शाहजहांपुर होते हुए दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन की बहुत अवश्यकता है। उस ट्रेन का शाहजहांपुर में भी ठहराव किया जाए। शाहजहांपुर वासियों ने कई बार उनसे वंदे भारत ट्रेन शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले इसकी मांग की जा चुकी है। सांसद ने कहा कि कोरोना काल के दौरान शाहजहांपुर में (डुप्लीकेट मेल) (बरेली-प्रयागराज पैसेंजर) (लखनऊ-सहारनपुर) और शाहजहाँपुर-दिल्ली पैसेंजर को बंद किया गया था। उन्होंने कहा कि तिलहर से दिल्ली आने के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का तिलहर में ठहराव है लेकिन सद्भावना एक्सप्रेस और अवध आसाम एक्सप्रेस का नही है। तिलहर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या व्यापारियों का दिल्ली आवागमन होता है। साथ ही टनकपुर-इलाहाबाद के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव भी तिलहर स्टेशन पर बहुत जरूरी है। जिसकी लगातार मांग भी उठ रही है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में कटरा स्टेशन का भी बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि वहां की जनता लगातार बरेली-बनारस एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रही है। सांसद ने कहा कि लखनऊ से देहरादून तक वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है लेकिन इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर नही है। उन्होंने इस ट्रेन के ठहराव की मांग की है। वहीं रेलवे बोर्ड के चैयरमेन ने सांसद ने सभी मांगों को बहुत जल्द पूरा करने आश्वासन दिया है। 

सांसद ने बताया कि शाहजहांपुर के अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान रेलवे से जुड़ी कई समस्याएं बताई गई थीं। शाहजहांपुर वासियों को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि उन्ही समस्याओं को लेकर रेलवे बोर्ड के चैयरमेन सतीश कुमार से मुलाकात हुई है। उन्होंने समस्याओं से अवगत कराया गया है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार देश के नागरिकों की समस्याओं का समाधान कराने में विश्वास रखती है। इससे पहले बंद पड़ी रेलवे क्रासिंग की मांग को रेलवे विभाग द्वारा पूरा किया भी जा चुका है। उम्मीद है कि जिन समस्याओं से अवगत कराया गया है ।उनका बहुत जल्द समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश को तरक्की और नागरिकों की खुशहाली के लिए काम कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश वासियों को मिल रहा है। आज उन योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबो को पक्के मकान दिए और उसमे रोशनी करने के लिए सरकार ने निशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों की सभी की समस्याओं का समाधान कराना हमारी जिम्मेदारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)