होम हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति की बैठक में शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर का हुआ जोरदार स्वागत

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 5, 2025 08:38 PM

हिमाचल प्रदेश में "अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति" की बैठक में शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर का हुआ जोरदार स्वागत

समिति के अध्ययन दौरे के पहले दिन सांसद ने संसदीय समिति के साथ पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया एवं अन्य संस्थानों के एससी एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति की बैठक में शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा सांसद अरुण सागर अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति के सदस्य हैं। सांसद लगातार एससी-एसटी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते रहते हैं और उनके कल्याण के लिए अधिकारियों से भी मुलाकात करते हैं। गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में समिति के अध्ययन दौरे में सांसद अरुण सागर ने संसदीय समिति के सदस्यों के साथ संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें उन्होंने अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर धर्म, हर वर्ग और हर समाज के लोगों के लिए बगैर किसी भेदभाव के कार्य किया है। उनके लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। जिसका देश के करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों-अनुसूचित जनजातियों के लिए भी शिक्षा से लेकर उनके उत्थान के लिए योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए विभिन्न योजनाओं में छात्रवृत्ति, आवास, व्यवसायिक प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, और सामाजिक सुरक्षा शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के माध्यम से इनका उत्थान करना है। SC और ST छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। एसटी छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया। राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति के अंतर्गत विदेश में उच्च शिक्षा के लिए एसटी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। एससी और एसटी छात्रों के लिए बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना (बीजेआरसीवाई) के अंतर्गत छात्रावास की सुविधा दी गई है। विशेष ऋण लिंक्ड पूंजी सब्सिडी योजना के अंतर्गत एससी/एसटी के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसई) के विकास के लिए ऋण सुविधा दी जा रही है। 

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हब (एनएसएसएच): एससी/एसटी के लिए व्यावसायिक विकास और रोजगार सृजन का प्रावधान किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)