होम सांसद अरुण सागर ने लखनऊ में सीएम योगी से की मुलाकात,बोले जनता की समस्याओं का समाधान करवाना ही हमारा उद्देश्य
जनपद में हो रहे विकास कार्यों को और अधिक गति देने हेतु हुई चर्चा
भाजपा सांसद अरुण सागर लगातार जिले की समस्याओं को सरकार के मंत्रियों तक पहुंचाकर उसका निस्तारण कराने पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ स्थित सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की समस्याओं से सीएम को अवगत कराया और साथ ही जिले में विकास को और गति देने पर चर्चा की। सीएम ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि सीएम योगी से मुलाकात कर जिले के कई विभागों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से अवगत कराया गया है। उन्होने प्रकरण को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने बहुत जल्द समस्याओं का समाधान कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि इसके अलावा भी सीएम योगी से कई जिले में हो रहे विकास कार्य के मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि सीएम ने स्पष्ट किया है कि जनता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार में उसका लाभ जनता तक पहुंच भी रहा है। जहां पर लापरवाही की जा रही है वहां पर सीएम योगी सख्त कार्रवाई भी कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।