होम सांसद अरुण सागर ने वित्त मंत्री तथा सहकारिता मंत्री के साथ सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2025 08:34 PM

सांसद अरुण सागर ने वित्त मंत्री तथा सहकारिता मंत्री के साथ सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

सांसद ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ संगमरमर से बनी बाबा साहब की प्रतिमा का भी किया अनावरण

सांसद अरुण सागर ने वित्त मंत्री तथा  सहकारिता मंत्री के साथ सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

शाहजहांपुर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और भाजपा सांसद अरुण सागर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से भवन को तैयार किया गया। जिसमे सांसद निधि और विधायक निधि का योगदान रहा है। इस भवन में छावनी परिषद की ओर से फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद वित्त मंत्री और सांसद ने संगमरमर से बनी बाबा साहब की प्रतिमा का भी अनावरण किया। 

 

भाजपा सांसद अरूण सागर ने कहा कि , सहकारिता जेपीएस राठौर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ छावनी परिषद के शहीद संग्रहालय परिसर में सांसद एवं विधायक निधि से सहायता प्राप्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।वित्त उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का पहला सामुदायिक भवन है, जो सांसद एवं विधायक निधि के सहयोग से 2 करोड़ 80 लाख की लागत में भव्य रूप से निर्मित हुआ है। इस भवन में 4 सुसज्जित सूट, 1 गेस्ट रूम, 1 किचन, 1 डायनिंग हॉल तथा 80 लोगों की क्षमता वाला एक विशाल मीटिंग हॉल भी शामिल है। इसमें सांसदों द्वारा सांसद निधि से 35-35 लाख तथा विधायकों द्वारा विधायक निधि से 25-25 लाख का योगदान दिया गया। इसके अतिरिक्त आईटीसी द्वारा भवन में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना भी कराई गई। उन्होंने बताया कि यह भवन छावनी परिषद की भूमि पर निर्मित हुआ है, जिसमें छावनी परिषद द्वारा फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और सीएम योगी के नेतृत्व लगातार विकास किया जा रहा है। जिले में सड़को का जाल बिछाया गया। तमाम ऐसी योजनाएं हैं। जिसका लाभ जनता तक पहुंच रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)