होम Shahjahanpur : जिला विद्युत विभाग की बैठक में अध्यक्षता करते हुए भाजपा सांसद अरुण सागर ने अधिकारियों की लापरवाही पर लगाई फटकार

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 10, 2025 08:05 PM

Shahjahanpur : जिला विद्युत विभाग की बैठक में अध्यक्षता करते हुए भाजपा सांसद अरुण सागर ने अधिकारियों की लापरवाही पर लगाई फटकार

जहनित से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण अविलम्ब करें - वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

Shahjahanpur : जिला विद्युत विभाग की बैठक में अध्यक्षता करते हुए भाजपा  सांसद अरुण सागर ने अधिकारियों की लापरवाही पर लगाई फटकार

जिले में विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण न होना और साथ ही विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही और जनप्रतिनिधियों के फोन नही उठाने का मुद्दा बैठख में चर्चा का विषय बना रहा। बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर शामिल हुए। सांसद के पास लगातार विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायत पहुंच रही थीं। जर्जर लाइन और अधिकारियों द्वारा काम करने के बदले पैसे मांगने की शिकायत पर सांसद ने जेई की फटकार लगाई औद साथ ही रिपोर्ट लिखाने के निर्देश दिए। 

 

जिले के अलग अलग गांवो में इस समय नई लाइन डाली जा रही है। लाइन बिछाने में लापरवाही और घटिया क्वालिटी का तार लगाने को लेकर सांसद ने अधिकारियों की फटकार लगाई है। उन्होंने कई मुद्दो पर बात की। उन्होंने कहा कि जिले के कई गांव ऐसे हैं। जहां पर लाइन जर्जर हो चुकी हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी उसको ठीक कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। सांसद ने जर्जर लाइनों को बदलवाने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने गांवो से लेकर शहरी क्षेत्रों में कई ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। शाहजहांपुर में पांच उपकेंद्र बनाने की स्वीकृति मिली थी। उसका कार्य भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा जनता की शिकायते न सुनना और जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने को लेकर भी सांसद के पास शिकायत पहुंची। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद थे। सांसद ने बादशाहनगर उपकेंद्र के जेई शिव सरण प्रसाद को फोन न उठाने, जनता से दुर्व्यवहार करने और जनप्रतिनिधियों की बात न सुनने को लेकर जमकर फटकार लगाई। साथ ही एक जेई पर ट्यूबवेल के कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ता से एक लाख 60 हजार रुपये की मांग की गई। रिश्वत नही लेने पर उपभोक्ता कनेक्शन नही दिया गया। थक हारकर पीड़ित ने सांसद से शिकायत की तो सांसद ने बैठक में जेई की फटकार लगाते हुए आलाधिकारियों से रिपोर्ट लिखाने तक के निर्देश दिए हैं। 

 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि केंद्र औद प्रदेश की सरकार जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके कुछ ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो सरकार की छवि को धुमिल कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)