होम देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खिलाडिय़ों से होंगी रु-ब-रु
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खिलाडिय़ों से होंगी रु-ब-रु
हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए 30 नवम्बर, 2022 बुधवार का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। इस दिन एक ओर देश की राष्टï्रपति द्रौपदी मुर्मू ऑलम्पियन व अन्य खिलाडिय़ों से रु-ब-रु होंगी तो वहीं दूसरी ओर वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में जुडे विभिन्न वर्गों के हितधारकों से भी इस अभियान की सफलता की कहानी के बारे जानकारी लेंगी।
हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पहले हरियाणा दौरे पर है, राष्ट्रपति 21 जनवरी,2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत की ऐतिहासिक धरा से आरम्भ किए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में आशावर्कस व इससे जुड़े अन्य वर्गों के लोगों से बातचीत करेंगी।इसके अलावा राष्ट्रपति महिला पहलवानों व ऑलम्पियन तथा अन्य खिलाडिय़ों से भी बातचीत करेंगी और साथ ही वे कुछ स्कूली छात्राओं से भी अपने अनुभव सांझा करेंगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।