होम मुस्लिम युवक ने हिंदू रीति रिवाज से सनातन धर्म अपनाया
युवक का कहना है कि उसके पूर्वज हिंदू थे जिसके चलते उसने हिंदू धर्म में वापसी की है
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) एक युवक ने हिन्दू धर्म में वापसी की है। युवक का कहना है कि उसके पूर्वज हिंदू थे जिसके चलते उसने हिंदू धर्म में वापसी की है। फिलहाल बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू रीति रिवाज के जरिए उसके घर वापसी करवाई है।इस दौरान युवक ने अपने परिवार के बाकी लोगों से भी हिंदू धर्म में वापसी करने की अपील की है।
शाहजहांपुर के रहने वाले मोहम्मद गुलनाज का कहना है कि उसके पूर्वज हिंदू थे। लेकिन मुस्लिम शासकों ने जबरन उनका धर्म परिवर्तन करा कर उन्हें मुस्लिम बना दिया था। युवक का कहना है कि उसका हिंदू धर्म में अटूट विश्वास है जिसके चलते उसने अपने धर्म में वापस लौटने का फैसला किया है। आज विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर में युवक का पहले मुंडन करवाया। इसके बाद शुद्धि कार्यक्रम हुआ। बाद में मंत्रोच्चार के जरिए युवक का हिंदू धर्म में वापसी कराई। मोहम्मद गुलनाज़ का नाम अब विराट कुमार हो गया है।
मुस्लिम युवक का कहना है कि दुनिया में अगर सबसे बड़ा कोई धर्म है तो वह सनातन धर्म है। जिसमें उसने अपनी वापसी कर ली है। इसके अलावा उसका कहना है कि कुछ ही वक्त में उसका पूरा परिवार भी हिंदू धर्म में अपनी वापसी करेगा। फिलहाल बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने सनातन धर्म अपनाने पर युवक का स्वागत किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।