होम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ चलाएं अभियान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 17, 2022 09:13 PM

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ चलाएं अभियान

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ चलाएं अभियान

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ चलाएं अभियान

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा बलों तथा पुलिस को केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का सफाया करने के लिए सीमा पार से घुसपैठ पर पूरी तरह अंकुश लगाना होगा।   गृह मंत्रालय के अनुसार शाह ने यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के दौरान यह बात कही। बैठक में केन्द्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला , सेना प्रमुख , राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केन्द्र तथा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों तथा सुरक्षा एवं खुफिया एजेन्सियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सूत्रों के अनुसार बैठक में विशेष रूप से कश्मीर पंडितों को निशाना बनाकर किये गये हमलों के कारण उत्पन्न स्थिति का भी जायजा लिया गया। शाह ने सुरक्षा बलों तथा पुलिस को केन्द्र शासित प्रदेश में आतंकवाद से निपटने के लिए सक्रिय रूप से समन्वित अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समृद्ध तथा शांतिपूर्ण जम्मू कश्मीर के सपने को पूरा करने के लिए सुरक्षा बलों तथा पुलिस को सीमा पार से घुसपैठ पर पूरी तरह अंकुश लगाना होगा जिससे कि आतंकवाद का पूरी तरह सफाया किया जा सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)