होम वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव गुप्ता को पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया
वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव गुप्ता को पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गुप्ता जी की बीमारी के चलते हुई मृत्यु पर शाहजहांपुर के पत्रकार काफी दुखी हैं आज प्रेस क्लब भवन में जिले के पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है।
शोक सभा मैं पत्रकार मोहम्मद आफताब अख्तर, सरदार शर्मा, राजीव शर्मा, प्रेम शंकर गंगवार, शिवकुमार, दीप श्रीवास्तव, एवं कौशलेंद्र मिश्रा ने राजीव गुप्ता के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया।
इस दौरान शिवकुमार, दीप श्रीवास्तव, विवेक वर्मा, अमित त्यागी, सूचना विभाग से मोहम्मद कामिल, अंबुज मिश्रा, अजय वीर सिंह, राजेश सिंह, शैलेंद्र बाजपेई, अंकित जोहर, आनंद शर्मा, कौशलेंद्र मिश्रा, उदित शर्मा, रामविलास, मोहम्मद आफाक, सुशील शुक्ला, सिशांत शुक्ला, गुल मोहम्मद, रामाशंकर दीक्षित, रविंद्र सिंह, रमेश कनौजिया, मास्टर हामिद फरीदी, पंडित विमलेश कुमार, राधेश्याम शर्मा, राजीव शुक्ला, जरीफ मलिक आनंद, राम प्रकाश गुप्ता, मनोज मिश्रा, अंकित शर्मा, रमेश जौहरी, जयपाल सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार बाजपेई ,राम प्रेमशकर, मुअज्जम खान, ओमकार मनीषी, मोहम्मद इरफान, नरेंद्र शर्मा, सिमरनजीत सिंह, शुभम श्रीवास्तव सहित तमाम पत्रकार बंधुओं ने 2 मिनट का मौन रखकर पत्रकार राजीव गुप्ता कि आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।