होम सरदार वल्लभभाई पटेल की मनाई गई 150वीं जयंति, यूनिटी मार्च में शामिल हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर
खिरनीबाग से शुरू हुआ यूनिटी मार्च अलग अलग मार्ग से गुजरा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने का संदेश दिया गया
शाहजहांपुर | पूरे देश में सरदार वल्लभभाई भाई पटेल की जयंति मनाई जा रही है। अलग अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि और आमजन भी बढ़चकर हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में यूनिटी मार्च निकाला गया। जिसमे मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा सांसद अरुण सागर ने शिरकत की। शुरू की गई यूनिटी मार्च में शामिल हुए। इससे पहले खिरनीबाग रामलीला मैदान में उन्होंने आए लोगों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की विशेषताओं की जानकारी दी ।
समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल थें इस पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है।
सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि आज़ादी के समय 1947 में खण्ड-खण्ड भारत हमे मिला था, उसे अखण्ड बनाने का चुनोतीपूर्ण काम लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही किया था।
सांसद अरुण सागर ने आगे कहा कि सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में अलग अलग कार्यक्रम के रूप में मना रही है, जिसमें एकता की शपथ दिलाना, 'रन फॉर यूनिटी' जैसे कार्यक्रम आयोजित करना और सरदार पटेल के योगदान को सम्मान दे रही है । सांसद ने कहा कि सरदार पटेल आवास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए आवास योजना है। इस योजना के लाभों में पात्र आवेदकों को पानी और बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्का घर प्रदान करना शामिल, सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें गुजरात की सरदार पटेल आवास योजना (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए किफायती आवास) और सरदार पटेल कृषि अनुसंधान पुरस्कार (किसानों को प्रोत्साहन) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश में सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन की स्थापना की जा रही है ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें। सांसद ने कहा कि सरदार पटेल के कई प्रसिद्ध नारे हैं, जिनमें "कर मत दो" और "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" प्रमुख हैं। "कर मत दो" का नारा खेड़ा सत्याग्रह आंदोलन के दौरान लोकप्रिय हुआ, जबकि "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" राष्ट्र की एकता और श्रेष्ठता पर जोर देता है। उन्होंने कहा कि हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। जिससे वास्तव में एक भारत, श्रेष्ठ भारत बना सके।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने मेरा युवा भारत शाहजहांपुर की ओर से वित्त मंत्री, सांसद व अन्य अतिथियों को यूनिटी मार्च का सम्मान चिन्ह भेंट करते हुए पदयात्रा कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को आत्मनिर्भर भारत, नशा मुक्त भारत व राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलायी गयी और स्वदेशी मेले अंतर्गत स्टाल प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक, व एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण भी किया गया।
पदयात्रा खिरनी बाग रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर अंटा चौराहा, अनजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, टॉउनहाल, बस अड्डा, महिला थाना के सामने से बजरिया, जलालनगर होते हुए गदियाना में विशाल जनसभा के साथ समाप्त हुई जहाँ ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष और अशोक भारती भी उपस्थित रहे
पदयात्रा में एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, भारत स्काउड गाइड, माय भारत के स्वयं सेवक, खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, विभिन्न शैक्षिक संस्थान के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।